बॉलीवुड के धोनी कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों का प्यार कम होता नही दिख रहा है| टीवी से उनको करियर का पहला ब्रेक देने वाली निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने हाल ही में सुशांत का सीरियल “किस देस में है मेरा दिल” का वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो से ही सीरियल में उनकी एंट्री दिखाई गयी थी| सुशांत सिंह राजपूत को इस धारावाहिक में मुख्य किरदार के भाई का रोल दिया गया था|
कैसी थी एकता कपूर के शो में सुशांत की एंट्री
एकता कपूर के शो में सुशांत की एंट्री का वीडियो देखकर ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की वे कितने प्रतिभाशाली थे |अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली ही एंट्री किसी हीरो से कम नहीं थी जबकि वे इस सीरियल में मुख्य लीड के रोल में भी नही थे|
बता दें की सीरियल पवित्र रिश्ता ने साल 2020 में 11 साल पुरे किये थे | सीरियल की पूरी कास्ट और निर्माता एकता कपूर ने इस पर सोशल मीडिया पर अपने सभी फेंस को धन्यवाद भी दिया था| यह बात सुशांत सिंह की मौत से पहले की है जिसमे उन्होंने एकता कपूर को करियर का पहला मौका देने के लिए धन्यवाद दिया था|

एकता पहले भी सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर लिखती रहीं हैं| एकता अपने साथ काम करने वाले अदाकारों के साथ अलग ही लगाव रखती हैं| वे उन्हें काम के साथ साथ निजी जीवन से जुड़े उतर चढाव से सम्बंधित समस्याओं पर भी राय देती हैं| एकता ने सुशांत की मौत के अगले दिन ही अपने सीरियल के समय बिताए लम्हों को श्रधांजलि की तरह अपने फेंस के साथ साझा किया था|
सुशांत की सफलता में पहली सीढ़ी टीवी ही था| उन्हें ब्रेक देने में एकता कपूर का काफी बड़ा योगदान था| सीरियल पवित्र रिश्ता के समय वे ‘किस देस में है मेरा दिल‘ में काम कर रहे थे| सीरियल पवित्र रिश्ता के निर्देशक उन्हें रोल देने के लिए संतुष्ट नही थे लेकिन काफी विचार के बाद उन्हें सीरियल के लीड रोल के लिए चुना गया| उसके बाद सुशांत ने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा|