भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) ने 15 अगस्त के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है| धोनी ने ये सूचना इन्स्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट डाल कर कही| धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा की – ” धन्यवाद हमेशा आपके प्यार और साथ के लिए| आज 19:29 बजे से मुझे रिटायर माना जाए|’
इसी पोस्ट के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से जुड़े अपने कुछ खास पलों को एक विडियो के जरिये शेयर किया|
धोनी का रिटायरमेंट फैन्स के लिए रहा चौकाने वाला
विडियो के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया #ThankyouDhoni हैश टैग से भर गया|
धोनी के फैंस क्रिकेट में उनके अभूतपूर्व एवं अकल्पनीय योगदान के लिए धन्यवाद देने लगे| ट्वीटर पर फेंस के धन्यवाद का ताँता लग गया| लोगों ने वर्ल्ड कप 2011 से जुडी यादें साझा की| धोनी के फैन्स ने “हेलीकाप्टर शॉट” के लिए भी उनकी सराहना की जो की उनका सिग्नेचर शॉट माना जाता है|
धोनी के रिटायर होने से पहले उनके द्वारा कोई फेयरवेल मैच न खेल पाने का भी लोगों को मलाल रहा| फिर भी कैप्टेन कूल कहे जाने वाले धोनी को उनके इस निर्णय के लिए लोगों ने आभार भी जताया| महेंद्र सिंह धोनी के उनके बेमिसाल 16 साल की क्रिकेट सफ़र के उन्हें ऑनलाइन ही ट्रिब्यूट दिया गया|
धोनी के रिटायर होने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रहीं थी लेकिन वे हमेशा इन्हें मात्र अफ़वाह बता कर ख़ारिज कर देते थे|