Table of Contents
हॉलीवुड पॉप सिंगर सेलेना गोमेज़(Selena Gomez) एक जाना माना नाम हैं| उनके पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की उन्हें इन्स्टाग्राम पर पर 193 मिलियन लोग फॉलो करते हैं| सेलेना मात्र 28 साल की उम्र में ही अरबों रूपये की मालिक हैं| सेलेना गोमेज़ एक अमेरिकन सिंगर और अभिनेत्री हैं|
आईये जानते हैं सेलेना गोमेज़ की जिंदगी की कहानी|
सेलेना गोमेज़(Selena Gomez) का जन्म और परिवार
सेलेना गोमेज़ 22 जुलाई 1992 को ग्रांड प्रैरी, टेक्सास में पैदा हुईं। जब वे केवल पांच साल की थी तो उनके माता पिता का तलाक हो गया| सेलेना गोमेज़ पांच साल की उम्र से ही अपनी माँ के साथ रहतीं हैं| शुरुआत में सेलेना और उनकी माँ का जीवन काफी कठिनाई भरा था| कभी कभी वे रात के भोजन के लिए भी पड़ोसियों पर निर्भर रहती थीं|

इन आर्थिक परेशानियों की वजह से सेलेना अवसाद (Depression) का भी शिकार हुई| लेकिन उन्होंने कुछ सोच विचार कर इन सब से बाहर निकलने का मन बनाया| सेलेना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ कदम बढ़ाए| और आज वे एक सफ़ल पॉप सिंगर और अभिनेत्री हैं|
सेलेना गोमेज़ का फ़िल्मी करियर
सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत की जब वे मात्र सात साल की थी| सेलेना बताती हैं की उनको एक्टिंग और सिंगिंग की प्रेरणा अपनी माँ को मंच पर अभिनय करते हुए देख कर हुई ।सेलेना का पहला डेब्यू शो था बार्नी एंड फ्रेंड्स जिसमें उन्होंने जियाना की भूमिका निभाई|
सेलेना का फिल्मों में डेब्यू हुआ फिल्म स्पाय किड्स 3-डी से जिसमें उनका रोल काफी छोटा था| लेकिन लोगों ने उन्हें नोटिस किया उनके टीवी शो हाउस ब्रोकन (HouseBroken) से| सेलेना इसके बाद हैना मोंटेना (Hannah Montana) के तीन एपोसोड़ में दिखाई दीं, जहाँ दर्शकों को उनका काम बहुत पसंद आया|

इन सबके बाद भी सेलेना को बहुत काम नहीं मिल पाया| 2005 में डिज्नी के एक टीवी शो The Suite Life of Zack & Cody (दी सूट लाइफ़ ऑफ़ ज़ैक एंड कोडी) से सेलेना को बड़ा ब्रेक मिला और उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट मूवीज दीं और कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा|
सेलेना गोमेज़ का सिंगिंग करियर

सेलेना ने 2009 में अपने बैंड Selena Gomez & the Scene के साथ अपने सिंगिंग कैरियर की शुरुआत की| इस बैंड के साथ सेलेना ने तीन एल्बम Kiss & Tell (2009) में, A Year Without Rain (2010) में और When the Sun Goes Down (2011) में रिलीज़ किये| तीनों ही एल्बम बहुत सफल हुए| उसके बाद सेलेना ने कई गाने सिंगल आर्टिस्ट की तरह भी गाये जो काफी हिट रहे|
सेलेना गोमेज़ की प्रॉपर्टी
सेलेना गोमेज़ की प्रॉपर्टी अरबों रूपये की है| अमेरिका में ही उनके कई बंगले हैं| सेलेना अपनी माँ के साथ ही रहती हैं| सेलेना अपने रियल एस्टेट में अरबों इन्वेस्ट करने के लिए जानी जाती हैं| वे पिछले 10 साल में 4 से 5 घर बदल चुकी हैं लेकिन हर घर की ख़ास बात है उसकी खूबसूरती| सेलेना के सारे बंगले ही परियों की कहानी की तरह बेहद आलीशान और लक्स्ज़ुरियस हैं|
सेलेना जब मात्र 19 साल की थीं तब उन्होंने अपना पहला घर Tarzana में जो की California में हैं, खरीदा जिसकी क़ीमत 2.2 मिलियन डॉलर थी|

सेलेना के Tarzana home को बेचने के बाद मार्च 2014 में उन्होंने अपना दूसरा घर Calabasas में ख़रीदा| इस घर की कीमत 3.2 मिलियन डॉलर थी|

सेलेना ने Texas में साल 2015 में अपना तीसरा घर ख़रीदा| यह सबसे ज्यादा आलीशान और खूबसूरत है| सेलेना ने Texas में भी अपना बचपन गुजरा है इसलिए Selena Gomez’s Texas house को वे सबसे क़रीब मानती हैं और अपनी माँ के साथ यहीं रहती हैं|

साल 2020 में अप्रैल में ही सेलेना गोमेज़ ने Encino में 4.9 मिलियन डॉलर का नया मेंशन ख़रीदा है| यह मेंशन 11,500 स्क्वायर फीट में फैला है| जहाँ प्राइवेट पूल से लेकर आउटडोर किचन तक सारी सुविधाएँ हैं|

सेलेना गोमेज़ की लक्स्ज़ुरियस लाइफस्टाइल
सेलेना को प्रॉपर्टी के साथ साथ महँगी कारों का भी बहुत ही ज्यादा शौक है| सेलेना के पास हर तरह की महँगी कार है| सेलेना गोमेज़ के पास BMW X6 , Audi A6 उनकी पसंदीदा कार हैं| वहीं सेलेना के कलेक्शन में एक प्राइवेट जेट और टू व्हीलर में ब्लू कलर की वेस्पा है|
सेलेना गोमेज़ की लवलाइफ
सेलेना गोमेज़ का नाम मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर(Justin Bieber) से जुड़ा| दोनों सेलेब्रिटी एक दूसरे को 2009 से ही डेट कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिसियल किया 2011 में| सेलेना और जस्टिन का रिश्ता 2018 में ख़त्म हो गया|

जस्टिन ने हैले बाल्डविन से शादी भी कर ली है| वहीं सेलेना अभी सिंगल हैं| जस्टिन बीबर के अलावा भी सेलेना का नाम कई मशहूर हस्तियों से जुड़ा लेकिन कोई ख़ास बात नही बन पायी|
सेलेना गोमेज़ की पर्सनल लाइफ
सेलेना की जिंदगी उतार चढाव से भरी है| वे कभी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ से जद्दोदहद करती आई हैं| बचपन से ही सेलेना आर्थिक तंगी का शिकार रहीं जिससे बाद में उन्होंने बदलने का ठाना| साल 2018 में जस्टिन बीबर से ब्रेकअप के ठीक बाद ही सेलेना एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गयीं| इस बीमारी की वजह से सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ| सेलेना की दोस्त Francia Raisa ने उन्हें किडनी डोनेट की थी| सर्जरी सफल हुई और सेलेना पूरी तरह से ठीक हो गयीं|

सेलेना एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा बहुत सी चैरिटी भी करती हैं| साल 2011 में सेलेना गोमेज़ को यूनिसेफ़ का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया था| उन्हें छोटे बच्चो और सिंगल मदर्स की मदद करते अक्सर देखा जा सकता है|
सेलेना ने 2010 से 2015 के बीच Dream Out Loud नाम से अपनी क्लोथिंग लाइन(Clothing Line) भी जारी की| Dream Out Loud के कलेक्शन में महंगे कपड़ों के साथ साथ अफोर्डेबल कपड़े भी थे |

सेलेना गोमेज़ फ़िलहाल PUMA brand के शू कलेक्शन को प्रमोट करती हैं लेकिन इससे पहले वे Adidas के साथ भी पार्टनरशिप कर चुकी हैं|Coach Inc नाम की कंपनी ने सेलेना गोमेज़ के लिए खास “Selena Grace Bag” लांच किये थे|
सेलेना Rare Beauty Brand के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का एंडोर्समेंट करती हैं| Rare Beauty ने सेलेना से लिए अलग से ब्यूटी प्रोडक्ट्स लांच किये थे|
इसके अलावा सेलेना को हेयरकेयर ब्रांड पैंटीन का भी ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था| सेलेना के पास प्रमोट करने के लिए बहुत सारे ब्रांड्स के एड कमर्शियलस हैं|
देखा जाए तो सेलेना गोमेज़ की पुरे साल की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर है| मात्र 28 साल की उम्र में अरबों की मालिक बनना कोई साधारण बात नहीं है|