Table of Contents
आजकल टीवी के नंबर वन सीरियल अनुपमा (Anupama) में काव्या गांधी (Kavya Gandhi) उर्फ मदालसा शर्मा उनके नेगेटिव किरदार में दर्शकों को खूब पसंद आ रहीं हैं| मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) टीवी की दुनिया का जाना माना नाम बनती जा रहीं हैं| लेकिन दर्शकों को उनके रील लाइफ किरदार से ज्यादा रियल लाइफ को जानने में ज्यादा दिलचस्पी है| इसलिए गपशप की टीम लेकर आई है अपने दर्शकों के लिए मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) के बारे में पूरी जानकारी:
मदालसा शर्मा का जन्म और परिवार(Madalsa Sharma Birthday And Family)
मॉडल और टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा(Madalsa Sharma) 26 सितंबर 1991 को मुंबई में जन्मी| मदालसा की माता-पिता टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे| मदालसा की मम्मी शीला डेविड (Sheela David) ने 90 के दशक के मशहूर सीरियल B. R. Chopra की महाभारत(Mahabharat) में देवकी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में बस गईं थीं| जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे Nadiya Ke Paar (1982), Hum Saath Saath Hain , Yes Boss , Mann और Chori Chori Chupke Chupke में बेहतरीन काम किया| मदालसा के पिता सुभाष शर्मा (Subhash Sharma) एक डायरेक्टर ओर प्रोडूसर हैं जो 90 के दशक में फ़िल्में बनाया करते थे|

पढ़िए : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने शादी के बाद फ़िल्मों को कहा ना (Actresses who left films after marriage)
वहीं बात करें मदालसा शर्मा(Madalsa Sharma) के शादीशुदा जीवन की तो आपको बात दें की मदालसा शर्मा बॉलीवुड के चर्चित एक्टर मिथुन चक्रवर्ती(Mithun Chakraborty) की बहु हैं| साल 2018 में मदालसा शर्मा ने महाअक्षय चक्रवर्ती(Mahaakshay Chakraborty) उर्फ मिमोह(Mimoh) से शादी कर ली|

महाअक्षय चक्रवर्ती(Mahaakshay Chakraborty) बॉलीवुड के चर्चित एक्टर मिथुन चक्रवर्ती(Mithun Chakraborty) और योगिता बाली (Yogita Bali) के बेटे हैं| मिमोह ने भी अपनी किस्मत बॉलीवुड फिल्मों में अपनाई है, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए|
मदालसा शर्मा की पढ़ाई (Madalsa Sharma Education)

मदालसा ने शुरुआती शिक्षा मुंबई के मार्बल आर्क स्कूल (Marble Arch School) से पूरी की| वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के मिठीबाई कॉलेज(Mithibai College) से की| बचपन से ही फिल्मों के माहौल में रहीं मदालसा ने करियर के रूप में एक्टिंग को ही चुना| मदालसा शर्मा के इस फैसले में उनके मम्मी पापा ने साथ दिया|
मदालसा शर्मा क्यूं हैं इतनी चर्चित ?(Why Madalsa Sharma Is So Famous )
मदालसा शर्मा(Madalsa Sharma) मिथुन चक्रवर्ती की बहु होने के अलावा एक अच्छी कलाकार भी हैं| मदालसा कॉलेज के बाद से ही अलग अलग भाषाओं की फिल्में कर रहीं हैं लेकिन उनमें से कोई भी सुर्खियां नहीं बटोर पाई|
मदालसा शर्मा साल 2020 में शुरू हुए धारावाहिक अनुपमा (Serial Anupama) से चर्चा में आईं| हाल ही में स्टार प्लस(Star Plus) और हॉटस्टार(Hotstar) पर प्रसारित “धारावाहिक अनुपमा” दूसरे सभी शो की टी आर पी को पछाड़ कर टीवी का नंबर वन शो बन गया है|
ये भी पढिए : Lut Gaye फ़ेम युक्ति थरेजा (Yukti Thareja) विकी , बायो, फ़िल्मी करियर , परिवार, शादी
अनुपमा में मदालसा शर्मा काव्या गांधी का किरदार निभा रही हैं| मदालसा शर्मा(Madalsa Sharma) का किरदार नेगेटिव शेड लिए हुए है| काव्या गांधी कहानी की नायिका अनुपमा के पति वनराज से प्यार करती है| वनराज भी अनुपमा के होते हुए काव्या के साथ ज़्यादा समय बिताता है| बात यहाँ तक बिगड़ जाती है की वनराज और अनुपमा के तलाक की नौबत आ जाती है|

धारावाहिक अनुपमा (Serial Anupama) की मुख्य किरदार ‘अनुपमा’ के रूप में रूपाली गांगुली 7 साल बाद टीवी पर दिखाई दी हैं वहीं वनराज का रोल सुधांशु पांडे ने निभाया है| दर्शकों को अनुपमा और काव्या की कहानी में नए नए उतार चढ़ाव देखना बहुत अच्छा लगता है, जिसके कारण अनुपमा टी आर पी की रेस में नंबर एक पर बना हुआ है|
रील लाइफ से इतर रूपाली, सुधांशु और मदालसा तीनों अच्छे दोस्त हैं| कैमरा ऑफ होने के बाद ‘अनुपमा’ के सेट पर मदालसा को पूरी टीम के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है|
Madalsa Sharma Wiki, Family ,Age, Net Worth, Husband, Complete Biography

Real Name | Madalsa Sharma |
Date of Birth | 26 September 1991 |
Birth Place | Mumbai |
Father Name | Subhash Sharma (Director & Producer) |
Mother Name | Sheela David (Actress) |
Husband Name | Mahaakshay Chakraborty aka Mimoh Chakraborty |
Nationality | Indian |
Zodiac sign | Libra |
School Name | Marble Arch School |
College Name | Mithibai College |
Profession | Actress |
Career | Model, TV Actress |
Acting School | Kishor Namit Kapoor |
Dancing School | Ganesh Acharya And Shiamak Davar |
Movies She Appeared In | Bollywood Film Angel, Samrat & Co., Kannada Film Dove, Shourya, Telgu Film Ram Leela, Super2, Tamil Film Pathayeram Kodi, And Many More. |
Serials She Appeared In | Famous Role As Kavya Gandhi in Anupama Serial |
Children | Not Yet |
Net Worth/Income | Unknown |
मदालसा शर्मा रोचक तथ्य (Madalsa Sharma Important Facts)

- मदालसा शर्मा ने बाहुबली फ़ेम डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के साथ एक टीवी विज्ञापन “इमामी नवरत्न पावडर” में काम किया है|
- मदालसा शर्मा को अभिनेता सलमान खान बहुत पसंद हैं|
- मदालसा शर्मा एक्टिंग की ट्रैनिंग किशोर नमित कपूर स्कूल से ली है|
- मदालसा शर्मा ने डांस की शिक्षा श्यामक डावर(Shiamak Davar) डांस स्कूल से ली है| कुछ समय मदालसा ने गणेश आचार्य(Ganesh Acharya) से भी डांस सीखा है|