Table of Contents
जन्नत जुबैर रहमानी फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम हैं| जन्नत एक्टिंग करने के साथ साथ मॉडल भी हैं| बहुत ही छोटी उम्र में जन्नत ने सिनेमा की दुनिया में अपना काफी बड़ा नाम कर लिया है|
जन्नत जुबैर ने टीवी सीरीयल्स,विज्ञापनों के अलावा म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है| आज जन्नत के पास फ़िल्मों के ऑफर भी हैं|
जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म और परिवार
जन्नत का जन्म 29 अगस्त 2002 को मुंबई में एक नॉन फिल्मी घर में हुआ। जन्नत के पिता जुबैर रहमानी और मम्मी नाजनीन रहमानी हैं। अयान जुबैर रहमानी जन्नत का छोटा भाई है, वो भी एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह अपनी पहचान बना चुके हैं|
बचपन से ही जन्नत को फ़िल्में देखने और एक्टिंग करने का शौक था| जिसे पूरा करने में उनके पिता ने जन्नत की मदद की| जन्नत के पिता जुबैर रहमानी ने हमेशा अपना करियर बनाने का हौसला दिया और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे|
बकौल जन्नत उनके माता पिता ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं जिनकी वजह से वे आज अपने सपनों को पूरा कर पा रही हैं|
जन्नत जुबैर रहमानी बर्थडे (Jannat Zubair Rahmani Birthday)
हाल ही में जन्नत के पिता जुबैर रहमानी ने जन्नत के 19वें बर्थडे के लिए जैगवार कार गिफ्ट की है | इस कार की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है| जन्नत जुबैर रहमानी अपनी ड्रीम कार जैगवार पाकर बहुत हीं खुश हैं| आपको बता दें की उनका जन्मदिन 29 अगस्त को आने वाला है|
जन्नत जुबैर रहमानी की पढ़ाई
जन्नत ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुम्बई के ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, कांदिवली वेस्ट से पूरी की है। जन्नत को पढने के लिए कम ही समय मिल पाता है उसके बाद भी वे पढ़ाई में अच्छी हैं| जन्नत जुबैर रहमानी के 10th क्लास में 92% मार्क्स आये थे।
जन्नत जुबैर रहमानी का करियर
सीरियल “दिल मिल गए” में 2010 में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली जन्नत आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं| उन्हें पहचान मिली 2011 में कलर्स चैनल के शो “फुलवा” से| जन्नत ने सीरियल फुलवा के लिए Indian tally Awards का सर्वश्रेष्ठ महिला बाल कलाकार अवार्ड भी जीता|
2014 में सोनी चैनल पर प्रसारित भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, सियासत, महाकुम्भ-एक रहस्य 2015 में, 2017 में सीरियल “शनि” में और 2017 में सीरियल तू आशिकी में मेन लीड रोल पंक्ति शर्मा से वो टीवी जगत में स्थापित हो गयी|
टीवी और फिल्मों की दुनिया के अलावा जन्नत सोशल मीडिया एप्स पर भी एक्टिव हैं|टिक टोक एप्प पर जन्नत काफ़ी चर्चित थीं| टिक टोक एप पर 27 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते थे| हालाँकि टिक टोक स्टार जन्नत जुबैर रहमानी को टिक टोक एप्प बैन होने के बाद अपना अकाउंट बंद करना पड़ा|
जन्नत के इन्स्टाग्राम पर 18 मिलियन से ज्यादा फोलोवेर्स हैं| इन्स्टाग्राम पर जन्नत जुबैर रहमानी काफी एक्टिव हैं| हाल ही में जन्नत के आने वाले 19th बर्थडे के लिए उन्होंने एक लक्जरी गाडी गिफ्ट मिली है जिसकी फोटो उन्होंने इन्स्टाग्राम पर शेयर की| जन्नत के यूट्यूब पर 2 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और हर वीडियो पर मिलियंस में व्यूज हैं|
नई लांच हुई MX टकाटक एप्प (MX Takatak App) पर जन्नत ने अपना अकाउंट बनाया है| Tiktok Ban के बाद MX Player शॉर्ट वीडियो कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए ‘MX TakaTak App‘ लेकर आया है| MX टकाटक एप्प पर जन्नत के 1.9 मिलियन फोलोवेर्स हैं| वहां उनके हर शॉर्ट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है|
Katrina Kaif के ब्यूटी ब्रांड kay beauty को भी जन्नत प्रमोट करती हैं|
जन्नत जुबैर बॉयफ्रेंड
जन्नत अभी सिंगल है और उनका मानना है की वो अभी अपना पूरा फोकस पढ़ाई और अपने करियर पर लगा रहीं हैं। हालांकि जन्नत जुबैर रहमानी को कुछ लोगों ने Mr. Faisu ,फैसल शेख और सिद्धार्थ निगम के साथ लिंक अप करने की भी कोशिश की लेकिन जन्नत ने इन्हें बस कोरी अफवाह बताया।
जन्नत जुबैर एल्बम सांग
यूट्यूब पर जन्नत जुबैर रहमानी के एलबम भी रिलीज़ हुए हैं जिन्हें भरपूर सफलता मिली है| वो एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग भी करती हैं| 2019 में जन्नत ने Ishq Farzi गाना यूट्यूब पर लांच किया था जो काफ़ी हिट रहा था|
Fruity Lagdi Hai गाने के मिलियंस में व्यूज हैं जिसमें Mr. Faisu ने भी जन्नत के साथ में काम किया था|
- कैसे मैं (2018)
- चाल गज़ब है (2019)
- ज़िन्दगी दी पौड़ी (2019)
- तेरे बिन किवे (2019)
- तेरे बिना (2019)
- ज़रूरी है क्या इश्क़ में (2019)
- डाउनटाउन वाल गेड़ियांन (2019)
- जट्टी (2019)
- फेक स्टाइल (2019)
- इश्क़ फ़र्ज़ी (2019)
- हेलो हाय (2019)
- फ्रूटी लगदी है (2019)
- टोकर्स हाउस (2019)
जन्नत जुबैर रहमानी ख़ास तथ्य
- ऐश्वर्या राय और करीना कपूर उनकी रोल मॉडल हैं|
- उनके फेवरेट एक्टर सलमान खान हैं|