Table of Contents
आज हम उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग से ही नाता तोड़ दिया (Actresses who left films after marriage)
बॉलीवुड पर उनकी ग्लैमरस अदाकाराओं का राज है| दर्शकों को बॉलीवुड अभिनेत्रियों की एक्टिंग, डांस, हेयरस्टाइल सभी बहुत पसंद आता है| दर्शकों के दिलों में फ़िल्मों की अभिनेत्रियाँ अगर जगह बना लें तो वे उन्हें कभी भूल नहीं पाते| लेकिन जब अभिनेत्रियों की शादी के बाद बहुत कम ही ऐसी अभिनेत्रियाँ हैं जो फ़िल्मों में शादी के बाद भी काम कर पाती हैं|
नरगिस दत्त (Nargis Dutt)
बॉलीवुड की मदर इंडिया रहीं नरगिस ने अभिनेता सुनील दत्त से शादी के बाद फ़िल्मों में काम करना छोड़ दिया| नरगिस ने जब शादी की जब ये अपने फ़िल्मी करियर के अर्श पर थीं| उनकी संजीदगी भरी एक्टिंग को शायद ही कोई भूल पाए| शादी के बाद नरगिस के पास बड़ी बड़ी फ़िल्मों के ऑफर थे जिन्हें उन्होंने ठुकराकर अपने परिवार को चुना| नरगिस तीन बच्चों की माँ बनीं जिनके नाम संजय दत्त ,प्रिया और नम्रता दत्त हैं|
सायरा बानो (Saira Banu)
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार से शादी की| वे मात्र 22 साल की थीं जब सायरा ने अपने फ़िल्मी करियर को गुडबाय कह दिया| सायरा बानो अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार को दिल दे बैठीं थीं| सायरा बानो ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी जिनमे पड़ोसन , पूरब और पश्चिम , जंगली, आई मिलन की बेला के नाम शामिल हैं|
बबीता कपूर (Babita Kapoor)
कपूर खानदान की बड़ी बहु बबीता कपूर ने अभिनेता रणधीर कपूर से शादी के बाद फ़िल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया था| शादी के बाद बबीता का पूरा ध्यान अपने बच्चों करिश्मा कपूर और करीना कपूर पर था| रणधीर कपूर से शादी करने के बाद बबीता को कुछ तकलीफों का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने फिल्मों का रुख कभी नहीं किया|
नीतू सिंह (Neetu Singh Kapoor)
कपूर परिवार की ही दूसरी बहु नीतू कपूर ने भी अभिनेता ऋषि कपूर से शादी के बाद फ़िल्में नहीं की| नीतू सिंह ने अपना फ़िल्मी सफ़र एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह शुरू किया था| नीतू ने जब ऋषि कपूर से शादी की तब वे मात्र 21 साल की थीं| नीतू कपूर ने भी फ़िल्मों से बढ़कर अपने परिवार को प्राथमिकता दी| नीतू ने फ़िल्मों के बजाय अपना ध्यान अपने बच्चों रिधिमा कपूर और रणबीर कपूर पर केन्द्रित कर दिया| जबकि ऋषि ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखा|
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi sheshadri)
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1995 में अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर(Harish Mysore ) से शादी कर ली| मीन्काशी को उनकी फ़िल्म दामिनी के लिए दर्शक आज भी याद करते हैं| मीनाक्षी शेषाद्री ने हीरो, मेरी जंग, घायल, घातक, दामिनी, शहंशाह, जैसी फ़िल्मों में यादगार अभिनय किया| शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्री अमेरिका में ही हमेशा के लिए बस गयीं और अब वे टेक्सास में डांसिंग स्कूल चलाती हैं| मीनाक्षी शेषाद्री ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया ख़िताब जीता और बाद में फ़िल्मों का रुख किया|
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
ट्विंकल खन्ना सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं| ट्विंकल ने फ़िल्मों में अपनी पारी की शुरुआत फ़िल्म बरसात से की थी| ट्विंकल और अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar)की फ़िल्म इंटरनेशनल ख़िलाड़ी और जुल्मी में साथ काम किया| ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार साल 2001 में शादी के बंधन में बंध गये| ट्विंकल खन्ना ने शादी के बाद कभी कोई फ़िल्म नहीं की, लेकिन उन्होंने एक लेखक के तौर पर अपना करियर स्थापित किया|
जेनेलिया डिसूजा(Genelia dsouza)
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद थी| साल 2013 में जेनेलिया और रितेश ने शादी कर ली| शादी के बाद जेनेलिया ने फ़िल्मों में काम नहीं किया|जेनेलिया और रितेश ने फ़िल्म तुझे मेरी कसम से एक साथ फ़िल्मों में डेब्यू किया था| दोंनो उसी फ़िल्म के बाद से ही रिलेशनशिप में थे लेकिन यह बात कभी बाहर नहीं आई| जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने एकदम से शादी करके अपने फैन्स को चौंका दिया था|